फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जींद के गांव रधाना में तालाब के पास गिरी दीवार, दबने से एक महिला की मौत

Sat, 13 Aug 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

अपनी भैंसों को तालाब में छोड़ने के बाद यह दोनों महिलाएं दीवार के पास बैठी थी। अचानक दूसरी तरफ से कुछ भैंसों ने दीवार को टक्कर मार दी। इस कारण दीवार गिर गई।
विज्ञापन
मृतका नीलम। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव रधाना में देर शाम गांव के तालाब के पास काफी साल से खड़ी एक दीवार गिर गई। दीवार के नीचे बैठीं दो महिलाएं दीवार के नीचे दब गई। इसमें 34 वर्षीय नीलम की मौत हो गई जबकि 64 वर्षीय एक अन्य महिला घायल हो गई।

विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच नरेश कोच ने बताया कि दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी। अपनी भैंसों को तालाब में छोड़ने के बाद यह दोनों महिलाएं दीवार के पास बैठी थी। अचानक दूसरी तरफ से कुछ भैंसों ने दीवार को टक्कर मार दी। इस कारण दीवार गिर गई। दोनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां नीलम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया है। अभी तक मृतक महिला का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें