फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग, पैसेंजर में जगह नहीं

विज्ञापन
30जेएनडी08-जंक्शन पर टे्रन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन को लेकर सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। दिल्ली और बठिंडा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने की जगह नहीं मिल रही है। सुपरफास्ट ट्रेनों में 110 से ज्यादा की वेटिंग चल रही है। वहीं, पैसेंजर ट्रेनों में भी पहले के मुकाबले लोग ज्यादा आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली से जाखल जाने वाली 04431 नंबर ट्रेन का भी रेलवे ने रैक बदल दिया है। डीएमयू का रैक लगाकर इस ट्रेन को चलाया जा रहा है। इस ट्रेन का रैक दूसरी जगह स्पेशल चलाई जा रहे स्थानों पर भेज दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सफर करवाया जा सके। मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल में स्लीपर में 65 से ऊपर वेटिंग चल रही है। वहीं, ट्रेन नंबर 19803 कोटा-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में 110 की वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15909 अवध-असम एक्सप्रेस में 90 की वेटिंग चल रही है। ट्रेन नंबर 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन रात सात बजकर 50 मिनट पर लालगढ़ से चलकर मानसा, जाखल, टोहाना होते हुए सुबह चार बजकर 27 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। वहीं, ट्रेन नंबर 15909 सुबह दस बजकर 20 मिनट पर डिबू्रगढ़ से चलकर बरसोई, समस्तीपुर, हाजीपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते शाम सवा छह बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है।

बॉक्स

दिल्ली से चलाई जा रही है स्पेशल ट्रेन

फिलहाल दिल्ली से बठिंडा रेलमार्ग पर स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई गई है। इस रूट से चलने वाली 04431 नंबर ट्रेन का रेलवे ने रैक बदल दिया है और डीएमयू ट्रेन वाला रैक लगाया गया है। यह ट्रेन शाम को छह बजकर 55 मिनट पर जींद पहुंचती है और सात बजकर पांच मिनट पर जाखल के लिए रवाना होती है, लेकिन डीएमयू रैक लगने के कारण डिब्बे कम हो गए हैं। इसके कारण जींद जंक्शन से यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पाती, क्योंकि दिल्ली से ही यह ट्रेन फुल होकर आती है। जींद से उचाना, नरवाना, टोहाना और जाखल की तरफ जाने वाले यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


बॉक्स

दस नवंबर तक रहेगा यात्रियों का ज्यादा आवागमन

31 अक्तूबर और एक नवंबर को दिवाली पर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद भैयादूज, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा जयंती और उसके बाद छठ पूजा त्योहार आएगा। इनको लेकर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के जो प्रवासी जींद जिले में काम करते हैं, वे त्योहार पर अपने घर जाने की योजना बनाते हैं। अंतिम पर्व सात नवंबर को छठ पूजा है। इसके बाद प्रवासी लोग अपने-अपने काम पर लौटने के लिए घरों से रवाना होंगे और ट्रेनों के माध्यम से ही अपने-अपने कार्य क्षेत्र पर पहुंचेंगे।

वर्जन

जींद से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। हर साल त्योहारी सीजन में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। इसके कारण ट्रेनों में यात्रियों का आवागमन ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन


-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें