फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूरे दिन किया इंतजार, लाडो के खातों में नहीं आई राशि

Sun, 02 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लाडो लक्ष्मी योजना तहत महिलाओं के खातों में भेजी जाने वाली राशि शुक्रवार को न आने से महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं बैंक व कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचीं लेकिन दोपहर तक किसी के खाते में राशि नहीं आई। महिलाओं को उम्मीद थी कि पहली तारीख को उनके खातों में पैसा आ जाएगा लेकिन शाम तक राशि न आने से वे निराश हो गईं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना तहत पात्र महिलाएं शनिवार को पूरा दिन खातों में राशि आने का इंतजार करती रही। इसके बावजूद शाम तक राशि नहीं आई। जिले में अब तक 18,983 महिलाएं पात्र हैं जो योजना की शर्तें पूरा कर रही हैं।
इसके अलावा, जिला समाज कल्याण विभाग ने 18,969 महिलाओं की आईडी जनरेट कर दी है। जिले में हजारों महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं और समाज कल्याण विभाग ने कई लाभार्थियों की आईडी जनरेट कर दी थी। एक नवंबर को सभी योग्य महिलाओं के खातों में राशि भेज दी जाएगी, लेकिन शनिवार तक भी अधिकांश महिलाओं को भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन

बॉक्स
बहुत खुशी हो रही थी कि शनिवार को खाते में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये आएंगे। पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी खाते में राशि नहीं आई।-सुशीला, राजनगर निवासी
बॉक्स
काफी दिन चक्कर काटने के बाद कागजात तैयार करवाए थे। विभाग की शर्तों को पूरा किया गया। उम्मीद थी कि हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को उसके खाते में राशि आए जाएगी लेकिन शाम तक खाते में राशि नहीं आई। -ममता, दया बस्ती निवासी
वर्जन
जिले में 18,983 महिलाएं पात्र मिली हैं जो योजना की शर्तें पूरा कर रही हैं। जिला समाज कल्याण विभाग ने 18,969 महिलाओं की आईडी जनरेट कर दी है।-नरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें