18जेएनडी17-एनएसएस स्वयंसेविका दामिनी को सम्मानित करते हुए स्टॉफ सदस्य। संवाद
नरवाना। सनातन धर्म महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की स्वयंसेविका दामिनी ने छह से 15 जून तक हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के जिस्पा में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक शिविर में हिस्सा लिया। शिविर से लौटने पर प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने स्वयंसेविका का स्वागत किया।
डॉ. अंजना लोहान ने दामिनी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के साहसिक शिविरों से मिले अनुभव छात्र जीवन और भविष्य दोनों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। शिविर से लौटकर दामिनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर में उसने पहाड़ी चढ़ाई, ट्रेकिंग और नदी पार करने जैसे साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही, उसे देशभर के विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों से मिलने और उनकी भाषाएं, संस्कृति व व्यवहार सीखने का अवसर मिला। संवाद