फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 29.66 लाख की लागत से बने विश्वकर्मा चौक का उद्घाटन

Fri, 30 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी05: विश्वकर्मा चौक का उद्घाटन करते हुए डिप्टी स्पीकर व नप चेयरपर्सन। प्रशासन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद शहर के चौक चौराहों को लेकर लगातार काम कर रही है। इसको लेकर वीरवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा और नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने बत्तख चौक पर महाराजा शूर सैनी चौक निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

वहीं रोहतक रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक का उद्घाटन किया।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा व नप चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने कहा कि 29.66 लाख की लागत से विश्वकर्मा चौक और 40.50 लाख रुपये की लागत से महाराजा शूरसैनी चौक का निर्माण होगा।
शहर के सुंदरीकरण के लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा है कि शहर के सुंदरीकरण को लेकर किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाए। रोहतक रोड पर 29.66 लाख की लागत से बना विश्वकर्मा चौक बन कर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

इसी तरह बत्तख चौक पर 40.50 लाख से महाराजा शूरसैनी चौक का निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। जल्द ही यह चौक भी बन कर तैयार होगा। दोनों ही चौक शहर के मध्य हैं। ऐसे में आने-जाने वाले लोग जब भी यहां से गुजरेंगे तो चौकों से शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डाॅ. राज सैनी, गोविंद सैनी, सतबीर सैनी, जिले सिंह, रामनिवास, राहुल सैनी, कार्यकारी अभियंता जोगिंद्र जांगड़ा, कार्यकारी अधिकारी सतीश गर्ग, कार्यकारी अधिकारी रिषिकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें