फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश फोगाट बनाम एसएचओ: एसपी जींद ने एसएचओ का किया बचाव, कहा- थानेदार ने नहीं पी थी शराब

Thu, 21 Aug 2025 11:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और एसएचओ के बीच फोन पर हुई बातचीत का बीते रोज बुधवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब इस मामले में जींद एसपी का बयान आया है। उन्होंने एसएचओ का पक्ष लिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
जींद एसपी कुलदीप सिंह और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और जुलाना एसएचओ रविंद्र कुमार के बीच फोन पर हुई बातचीत का मसला जांच और क्लीनचिट तक पहुंच गया है। विनेश फोगाट से एसएचओ की बातचीत का तल्ख लहजा जो सबको अखरा, वह एसपी जींद को सामान्य लग रहा है। एसपी कुलदीप सिंह जुलाना एसएचओ रविंद्र कुमार के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि विनेश की वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप से मामले की जांच कराई। जांच में साफ हो गया है कि एसएचओ ने शराब नहीं पी थी। 

विज्ञापन


वे तो एक मामले में सीन ऑफ क्राइम पर चिकित्सक के साथ जांच कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि विनेश ने विधायक को फोन पर न पहचानने पर व्यंगात्मक रूप से एसएचओ के शराब पीने की बात कही थी।

विज्ञापन





सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 


विनेश और एसएचओ के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग जनप्रतिनिधि व ओलंपियन विनेश फोगाट के साथ अभद्र तरीके से की गई बातचीत पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। लोगों में नाराजगी है कि एक एसएचओ विधायक को तू कौन ? कहकर कैसे बात कर सकता है। दूसरी तरफ एसपी जींद सफाई दे रहे हैं कि विनेश ने फोन पर बात करते हुए विधायक के रूप में अपना परिचय नहीं दिया। उनका मानना है कि एसएचओ के बोलने का लहजा गलत नहीं है।

ये भी पढ़ें: Haryana: महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता

विनेश ने जिसके लिए किया फोन, उस युवक का नहीं लगा सुराग

विधायक विनेश फोगाट ने जुलाना एसएचओ को करेला गांव के सुमित उम्र 25 साल की गुमशुदगी के संबंध में फोन किया था। एक सप्ताह बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। सुमित की पत्नी ने 14 अगस्त को जुलाना थाने में शिकायत दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली में किशनगंज नट बोल्ट की फैक्टरी में काम करने वाला सुमित घर से दिल्ली के लिए निकला था। जब उसकी लोकेशन चेक की गई तो वह रोहतक पीजीआई निकली। पुलिस के मुताबिक, सुमित किसी महिला को दवा दिलवाने पीजीआई गया था। उसका मोबाइल नंबर 14 अगस्त से ही बंद है। उसका दूसरा नंबर भी बंद आ रहा है। पता चला है कि सुमित के पास एक तीसरा नंबर भी है। अब उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jind: विनेश फोगाट ने थाने में लगाया फोन, SHO बोला- तू कौन...कांग्रेस विधायक ने कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें