प्रदेश में चल रही अधिकारियों की सरकार
विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, चंडीगढ़ में बैठे अधिकारी फोन नहीं उठाते। प्रदेश में मुख्यमंत्री की नहीं, अधिकारियों की सरकार चल रही है। अधिकारी न हमारी सुनते हैं और न ही मुख्यमंत्री की। जुलाना में चेयरमैन रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। भाजपा में होड़ लगी है कि कौन बड़ी रिश्वत लेगा। दो, तीन बार तो मैंने भी भ्रष्टाचार पकड़ा है लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनता अगर जागरूक होगी तो ऐसे बहुत सारे चोर पकड़े जाएंगे।
थाना प्रभारी की सफाई, बोला-नाम पूछने पर क्या बुराई
थाना प्रभारी रविंद्र ने विधायक विनेश के लगाए आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, उनके पास पहली बार विधायक का फोन आया था तो यह पूछने में क्या बुराई है कि आप कौन बोल रहे हो। एसएचओ बोला-उन्होंने बता भी दिया कि मामले की जांच चल रही है और वो कभी शराब नहीं पीते हैं।
मनीषा प्रकरण पर बोलीं, हम भी भुक्तभोगी
विधायक विनेश ने विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा, प्रदेश का भाईचारा इस कदर है कि भिवानी में बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए जिले के लोग संघर्ष कर रहे हैं। बेटी सबकी एक समान है। हम भी भुगतभोगी हैं। हमने भी आंदोलन में देखा कि किस तरह से आंदोलन को दबाया जाता है।
ये भी पढ़ें: Teacher Manisha: आठ दिन बाद होगा मनीषा का अंतिम संस्कार, इस शर्त पर माने परिजन, खत्म किया धरना