फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विनेश को स्कूल में कहीं पंखा टूटा मिला तो कहीं बारिश का पानी छत से टपकता

Sun, 14 Sep 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी38: गढ़वाली गांव में सरकारी स्कूल में बच्चों से बात करते हुए विधायक विनेश फोगाट। सोशल म
विज्ञापन
जुलाना। विधायक विनेश फोगाट ने गढ़वाली खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें स्कूल में कई मूलभूत सुविधाओं की कमी और कई चीज खराब मिली। स्कूली बच्चों ने विनेश को सरिया दिखने वाली छत दिखाई जो कभी भी गिर सकती है। इसके अलावा पंखा भी टूटा हुआ मिला। वहीं एक जगह तो बरसात का पानी छत से टपक रहा था।
विज्ञापन

इसका पूरा वीडियो विनेश ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि स्कूलों की जर्जर हालत से सरकार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। जिस प्रकार एमपी और राजस्थान में हो चुके हैं।

जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अपने हलके के दौरे के दौरान गढ़वाली खेड़ा गांव में सरकारी स्कूल में पहुंची। इस दौरान उन्होंने स्कूल का निरीक्षण करते हुए प्राइमरी स्कूल के बच्चों के कमरों की हालत देखी तो उन्होंने बच्चों से बात की और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है कि भवन को दोबारा बनाया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर होती जा रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में नए कमरे बनाए जाने चाहिए। विधायक विनेश फोगाट ने बच्चों से वार्तालाप करते हुए पूछा कि इस कमरे में उन्हें पढ़ाई करते समय डर नहीं लगता।

दो साल पहले किया गया था स्कूल शिफ्ट

गढ़वाली गांव के प्राइमरी स्कूल को दो साल पहले कंडम घोषित कर दूसरे स्कूल में बच्चों को शिफ्ट किया गया था। इस स्कूल में बच्चों को बैठाया गया है वह भी कंडम हालत में है। बच्चों की पढ़ाई मौत से साये में हो रही है।

वर्जन

स्कूल की हालत के बारे में उच्च अधिकारियों और पीडब्लयूडी को अवगत करवा दिया है। इसका बजट मिलने के बाद सुधार करवाया जाएगा।-रेणू शर्मा, कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें