फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा के गांवों में मिलेंगी शहर की तर्ज पर सुविधाएं : विधायक अत्री

विज्ञापन
25जेएनडी30: बैठक में पहुंचने पर विधायक का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। स्रोत : कार्यकर्ता
विज्ञापन
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने उचानामंडी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सीएम नायब की अगुवाई में सरकार नायब फैसले ले रही है। विधानसभा में विकास कार्य चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के जो गांव महाग्राम योजना में शामिल हुए हैं। उन बड़े गांवों में वह शहर की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सरकार के पास धन का अभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम की बढ़ती लोकप्रियता ने विपक्ष के नेताओं की नींद उड़ा दी है। जो वायदे जनता से सरकार ने किए थे उनको पूरा करने का काम सीएम ने किया है। पूरे देश में सबसे अधिक बुजुर्ग पेंशन हरियाणा में दी जाती है। सीएम नायब सिंह सैनी की अगुवाई विकास के पथ पर हरियाणा आगे बढ़ रहा है।
आज पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास के काम हो रहे है। सरकार की नीतियों के कारण ही उचाना में विकास की रफ्तार निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लुप्त होने की कगार पर है। जहां भी चुनाव होते है वहां भाजपा की जीत है। प्रदेश में मेरिट के आधार पर नौकरी युवाओं को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मांगेराम, चंद्रभान शर्मा, सत्ता, राजू, सत्ता, दीपक कापड़ो मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें