फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राहगीरों को 200 फलदार और फूलदार पौधे वितरित किए

Thu, 05 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी04-अदालत परिसर में पौधरोपण करते हुए सचिव मोनिका। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से वीरवार को पौधरोपण और वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोनिका ने अदालत परिसर में पौधरोपण भी किया। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के निकट राहगीरों को लगभग 200 फलदार एवं फूलों वाले पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

सचिव मोनिका ने बताया कि यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि हमारे पास केवल एक पृथ्वी है और इसकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कल्पना करें कि यदि हमारा घर कूड़े, धुएं और गंदगी से भर जाए तो क्या हम वहां चैन से रह सकते हैं। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण से निपटना रही, जिस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। प्लास्टिक कचरा नदियों को अवरुद्ध करता है। समुद्र को प्रदूषित करता है और वन्य जीवों के जीवन को खतरे में डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें