फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसपी से मिले रधाना के ग्रामीण, कहा-आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
09जेएनडी48: एसपी कार्यालय के बाहर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित हुए र
विज्ञापन
जींद। जेवर चोरी के शक में तीन नाबालिगों को टॉर्चर किए जाने के मामले में रधाना गांव के ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में अब तक कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को फिर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से मिले। कहा, आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी वह शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाबालिगों को अवैध रूप से हिरासत में लेकर मारपीट की गई जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना था कि बच्चों के साथ हुई प्रताड़ना बेहद गंभीर मामला है और इसमें संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

एसपी ने जांच में सहयोग करने की अपील की
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की।

09जेएनडी48: एसपी कार्यालय के बाहर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित हुए र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें