फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करसोला में पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने मटके फोड़े

विज्ञापन
03जेएनडी23-करसोला गांव में पेयजल किल्लत को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। करसोला गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीण जलघर पहुंचे। महिलाओं ने पेयजल किल्लत को लेकर मटके फोड़कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंप ऑपरेटर गांव की बजाए खेतों में पानी छोड़ रहा है। गांव में खारा पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में चर्म और पेट संबंधित रोग हो रहे हैं।
जानकारी मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन और जेई नवीन नेहरा जलघर पहुंचे और ग्रामीणों को एक माह बाद पानी मिलने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल से उन्हें नहर का पानी नहीं मिल रहा है। सप्लाई में ट्यूबवेल का पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिसका टीडीएस इतना ज्यादा है कि पानी पीने लायक नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें पीने लायक पानी उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें