फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Fri, 19 Jan 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। करसिंधु गांव निवासी एक व्यक्ति की गांव के पास ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव करसिंधु निवासी विक्रम ने कहा कि 18 जनवरी को सुबह उसका पिता घूमने के लिए निकला था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुपये से घायल हो गया। जब वह मौके पर पहुंचे तो पिता बलवान के सिर में चोट लगी थी। कान से खून निकल रहा है। उन्होंने बलवान को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एचसी संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें