फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े को गिरफ्तार नहीं करने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वीडियो वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह में रिश्वत और ब्लैकमेलिंग का यह तीसरा वीडियो सार्वजनिक हुआ है। इस बार सुनील कपूर नामक युवक ने पुलिस कर्मी द्वारा करनाल अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित व्यक्ति की गिरफ्तारी में समय देने के बदले में दो हजार रुपये की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल किया है। मामला पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से बात की जा रही है वह पुलिस में ईएसआई है। कपूर ने इससे पहले भी भ्रष्टाचार के कई वीडियो वायरल किए हैं।
विज्ञापन

नए वीडियो में एक व्यक्ति किसी भगोड़े को दस फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने के लिए कह रहा है। इसमें पुलिस कर्मचारी अन्य स्टाफ कर्मियों के लिए छह बोतल शराब की मांग कर रहा है। गिरफ्तारी न करने वाला कह रहा है कि वह शराब को हाथ तक नहीं लगाता। इस पर पुलिस कर्मचारी को दो हजार रुपये देता है। इन दो हजार रुपयों को लेकर वह भगोड़े को दस फरवरी तक गिरफ्तार नहीं करने का आश्वासन देता है। पुलिस कर्मचारी वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को दस फरवरी तक समझौते के इंतजार के लिए समय देता है। रिश्वत लेने के वीडियो को सुनील कपूर ने अपनी फेसबुक पर डालकर वायरल किया है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो को गृहमंत्री अनिल विज, डीजीपी, आईजी और जींद एसपी अश्विनी शैणवी को भेजा है।
मामलेे की जांच डीएसपी को सौंपी
पुलिस कर्मचारी द्वारा रिश्वत लेने का वायरल होने वाला वीडियो सामने आया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो कुछ सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी। जो वीडियो वायरल हुआ है इसकी जांच डीएसपी चंद्रपाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी शैणवी, एसएसपी जींद।
नहीं देखी है वीडियो
मैंने अभी तक वीडियो को नहीं देखा है। जांच के आदेश मिल चुके हैं। बुधवार को हड़ताल के चलते व्यस्तता रही। वीरवार को मामले की जांच शुरू की जाएगी।
चंद्रपाल, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें