बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लेकर जाता किशोर।
- फोटो : Jind
तीन दिन तक जिले भर में हुई बूंदाबांदी से फसलों को लाभ होगा। तीन दिन में जींद, नरवाना और उचाना में छह-छह एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सफीदों में तीन एमएम व बाकी क्षेत्रों में बूंदाबांदी है। इससे फसलों को लाभ होगा।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिन से मौसम परिवर्तनशील रहा। सोमवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार और इसके बाद फिर बुधवार को भी जारी रही। बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अब इसके साथ ही कई दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं धुंध पड़ने की भी संभावना है। जिस प्रकार बारिश से फसलों को लाभ होगा, वैसे ही धुंध पड़ने भी गेहूं की फसल को लाभ होगा। वहीं बूंदाबांदी के चलते शहर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की गलियों में कई जगह पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई।