फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेलवे जंक्शन पर शुरू हुई वाहन पार्किंग, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
21जेएनडी05-रेलवे स्टेशन के सामने बनी पार्किंग, जिनका तीन साल के लिए टेंडर लगा है। संवाद
विज्ञापन
प्रमोद राठी
विज्ञापन

जींद। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों और शहरवासियों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग व्यवस्था शुरू हो गई है। पार्किंग का तीन साल के लिए टेंडर लगा है। सालाना 1,56,789 रुपये भरने होंगे। लंबे समय से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग की कमी खल रही थी। अब नियमित और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी काफी राहत मिलेगी।

रेलवे की ओर से स्टेशन परिसर में पार्किंग सुविधा तीन वर्षों के लिए टेंडर के तहत दी गई है। ठेकेदार की ओर से स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है, जहां पर दोपहिया से लेकर भारी वाहन तक खड़े किए जा सकेंगे। स्कूटर, बाइक, कार, जीप के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली, मिनी ट्रक और ट्रक जैसे भारी वाहन भी निर्धारित शुल्क पर यहां पार्क किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग स्थल पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही वाहनों की एंट्री और पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। स्टेशन पर आने वाले यात्री, ऑटो व टैक्सी चालक व स्थानीय निवासी अब बिना किसी चिंता के अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े कर सकेंगे। इससे न केवल अव्यवस्थित तरीके से लगने वाली गाड़ियों की समस्या दूर होगी बल्कि रेलवे स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें