फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 12 अंकों से दी मात

विज्ञापन
खिलाड़ी को रोकते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार रात को तीन मैच खेले गए। पहला मुकाबला हिमाचल हीरो ने रियल राजस्थान के बीच खेला गया। हिमाचल हीरो ने 64 अंक बनाए जबकि रियल राजस्थान 59 अंक ही जुटा सकी। इस मैच में पांच अंक से हिमाचल हीरो की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा की टीम को 12 अंकों से मात दी। उत्तरप्रदेश की टीम ने 38 अंक बनाए जबकि हरियाणा की टीम 26 अंक पर सिमट गई। एक अन्य मुकाबला मध्य प्रदेश तथा दिल्ली की टीम के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा व शानदार मुकाबला हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने 32 तथा दिल्ली की टीम ने 31 अंक बनाए। एक अंक से मध्य प्रदेश की टीम विजेता रही।
जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल तुषीर ने बताया कि तीनों मैचो में मैन ऑफ दा मैच सतीश हिमाचल, एकांत यूपी व बत्तू सिंह एमपी को चुना गया। प्रतियोगिता में पूरे देश व प्रदेश से जूनियर लड़कों की 48 टीमें व जूनियर लड़कियों की दो टीमें खेलेंगी। यह प्रतियोगिता 45, 55, 65 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाडिय़ों के बीच अलग-अलग प्रतियोगिता होगी। प्रथम टीम को 51 हजार, द्वितीय टीम को 31 हजार, तृतीय टीम को 21 हजार व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार व बाकी सभी टीमों को 5100-5100 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जस्ट कबड्डी सचिव रोशन शर्मा, जस्ट कबड्डी उपप्रधान संगीत सोनी, एंकर विकास यादव, अमित, कोच सुखदेव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें