फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट में गर्मी से पहले गहराया जल संकट

Fri, 03 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट में पानी लेने के लिए जाती महिलाएं। - फोटो : jind
विज्ञापन
तमाम सुख-सुविधाओं की चाह में गांव छोड़ कर लोग शहर में आए, लेकिन यहां भी गांवों जैसा ही जीवन जीना पड़ रहा है। शहर की पॉश कॉलोनी अर्बन इस्टेट का भी यही हाल है। गर्मी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है और लोगों को अभी तक पेयजल की किल्लत सताने लगी है। दर्जनों घरों में
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पेयजल का संकट लोग झेल रह हैं। इससे भी हैरानी की बात है कि हुडा अधिकारियों को शिकायत करने पर वे पल्ला झाड़ देते हैं।

सिविल लाइन चौकी लेन और इसके आसपास के क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट चल रहा है। लोगों का कहना है कि कायदे से दो बार पानी आना चाहिए, लेकिन पिछले एक सप्ताह में कभी कभार ही एक बार पानी आया है। पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि यह टंकियों में नहीं चढ़ पाता। यदि मोटर लगाकर पानी टंकियों में चढ़ाएं तो पानी के समय बिजली कट होता है।

खरीदकर पी रहे पानी
अर्बन इस्टेट के लोगों के अनुसार, हुडा से कभी भी साफ पानी नहीं मिला है। इसके चलते लोगों ने घरों में आरओ लगा रखा है। अब टंकियों में पानी नहीं चढ़ने के कारण आरओ भी नहीं किसी काम के नहीं। लोगों को प्रतिदिन 15 रुपये प्रति कैंपर के हिसाब से खर्च करने पड़ रहे हैं। दिन में दो या तीन कैंपर पानी की खपत होती है। वहीं, अन्य कामों के लिए पड़ोसियों के सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ता है। 
विज्ञापन


दो साल से चल रही समस्या
लोगों का कहना है कि पहले हुडा भूमिगत पानी की सप्लाई करता था, तब पानी नहीं आने की दिक्कत नहीं थी। दो साल से नहरी पानी की सप्लाई हो रही है। तब से नहर में पानी नहीं आने पर कुछ दिन के बाद ही सप्लाई बंद हो जाती है। जब भी पानी आता है, यह बहुत खराब होता है। हुडा टूटी हुई लाइन पर ध्यान नहीं दे रहा है।

एक सप्ताह हो गया नहीं आया पानी 
अर्बन इस्टेट निवासी कमला देवी के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा। अगर कभी-कभी पानी आता भी है, तो पेयजल काफी खराब आता है। इससे बीमार होने का खतरा बना रहता है। कई बार तो पानी कपड़े धोने लायक भी नहीं होता।

अधिकारियों को भी नहीं पता कि अर्बन एरिया किसके पास 
अर्बन इस्टेट निवासी पिंकी ने बताया कि पेयजल नहीं आने की शिकायत कई बार नगर परिषद में भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर परिषद में पानी नहीं आने की शिकायत लेकर पहुंचे तो कहा कि यह मामला हुडा के अंडर आता है। जब वहां गए तो अधिकारी बोले कि यह मामला नगर परिषद के अंडर आता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हमारे पास ऐसी समस्या नहीं आई है। प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जा रही है। जिस क्षेत्र में दिक्कत है, वहां पानी आने के समय प्रेशर की जांच करवाई जाएगी। गंदा पानी आने की समस्या को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

योगेश कुमार, जेई जन स्वास्थ्य विभाग हुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें