फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गेहूं उठान को लेकर हंगामा, नरवाना मंडी में जड़ा ताला

विज्ञापन
02जेएनडी34: मार्किट कमेटी कार्यालय में धूप में धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी आढ़ती।
विज्ञापन
नरवाना।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में गेहूं उठान को लेकर शनिवार को हंगामा हो गया। मंडी एसोसिएशन और आढ़तियों ने ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया और मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे उठान प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई और किसानों की चिंता बढ़ गई।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर के बाद से मंडी में गाड़ियां नहीं भेजी गईं जिससे गेहूं उठान रुक गया। उनका कहना था कि ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है जबकि उठान एसोसिएशन की निगरानी में होना चाहिए।
विज्ञापन

आढ़तियों ने चेतावनी दी कि उनकी शर्तों के बिना कोई गाड़ी मंडी से माल नहीं उठाएगी। धरने के दौरान आढ़तियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मंडी में गेहूं की बोरियां लंबे समय से पड़ी हैं जिससे खराब होने का खतरा है और किसानों को भुगतान में देरी हो रही है।
विवाद बढ़ने पर एसडीएम जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे लेकिन शुरू में बातचीत को लेकर गतिरोध बना रहा। बाद में एसडीएम आढ़तियों के बीच पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन की पर्ची अनुसार होगा गाड़ियों का संचालन
एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र ने कहा कि गाड़ियों का संचालन एसोसिएशन की पर्ची के अनुसार ही होगा और 40-45 गाड़ियों के आधार पर उठान प्रक्रिया जारी रहेगी। डीएफएससी और हैफेड अधिकारियों को बुलाकर ठेकेदार के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही गई। इसके बाद आढ़तियों ने सहमति जताते हुए धरना समाप्त कर दिया।
सीमित वाहन मिलने से बढ़ी समस्या
पूर्व में आढ़तियों की मांग पर धर्मकांटा और उठान की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी लेकिन पिछले दिनों उठान धीमा पड़ गया। पॉलिसी के तहत सीमित वाहन मिलने से समस्या बढ़ी। अब सहमति के बाद जिम्मेदारी फिर आढ़तियों को दी गई है और प्रशासन वाहनों की संख्या बढ़ाने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 40 प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

02जेएनडी34: मार्किट कमेटी कार्यालय में धूप में धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी आढ़ती।

02जेएनडी34: मार्किट कमेटी कार्यालय में धूप में धरने पर बैठ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी आढ़ती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें