फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गड्ढों में तब्दील लितानी रोड, 18 साल पहले हुआ था निर्माण

विज्ञापन
2जेएनडी26: गड्ढों में तबदील लितानी रोड। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
जींद। शहर के लितानी रोड गड्ढों में तब्दील हो चुका है। समय-समय पर नगर पालिका पैचवर्क जरूर करती है लेकिन सड़क का निर्माण करीब 18 साल पहले होने के चलते ये जगह-जगह से टूट रही है।
विज्ञापन

शहर के लोग, दुकानदार, वाहन चालक नए सिरे से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है। सड़क में इतने गड्ढे हो चुके है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। वाहन चालक सोनू, मुकेश, प्रवेश, मनोज ने कहा कि लितानी रोड शहर का सबसे प्रमुख रोड है। अनाज मंडी जाने, बाजारों में आने-जाने के लिए वाहन चालक लितानी रोड से आते है। गड्ढों के चलते कई बार दुर्घटना तक होते-होते बचती है।
नपा प्रधान विकास काला ने कहा कि लितानी रोड समय-समय पर पैचवर्क करवाया जाता है। सड़क निर्माण को लेकर नपा पार्षदों की मीटिंग में प्रस्ताव भी पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें