फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सीआईए टीम को देखकर जोहड़ में कूदे युवक की मौत पर हंगामा, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 30 Jul 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

दो परिजनों को नौकरी, मुआवजा देने पर सहमति बनने के बाद जाम खोला गया। सीआईए टीम को देखकर जोहड़ में कूदने से युवक की मौत हुुई थी। परिजनों ने सफीदों-असंध मार्ग पर साढ़े चार घंटे जाम लगाया।
विज्ञापन
जींद में ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के सफीदों उपमंडल के गांव खेड़ाखेमावती में शुक्रवार को सीआईए टीम को देखकर जोहड़ में कूदने से हुई युवक की मौत के मामले में सुबह दस बजे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए सफीदों-असंध मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम सत्यवान मान, डीएसपी आशीष कुमार, डीएसपी रवि खुंडिया, शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार व सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकन वह नहीं माने। बाद में जजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी ने ग्रामीणों को दो परिजनों को नौकरी व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद ही लोगों ने दो बजे जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

इससे पहले रात को सीआईए टीम ने ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए अपने चालक को छुड़वा लिया था। रात को भी ग्रामीणों ने जाम लगाया था। रात को सुबह दस बजे तक का प्रशासन ने समय दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर सुबह दस बजे फिर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सीआइए टीम ने गांव खेड़ा खेमावती में कुछ युवाओं को जुआ खेलते हुए पकड़ने की कोशिश की थी। पुलिस को देखकर युवक भाग निकले। चारों ने पुलिस ने बचने के लिए जोहड़ में छलांग लगा दी। इसमें तीन युवक को बच निकले लेकिन 25 वर्षीय गोबिंद की डूबने से मौत हो गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस कर्मचारी मौके से खिसक गए लेकिन ग्रामीणों ने सिपाही सुरेंद्र को बंधक बना लिया।

रात को पुलिस ने ग्रामीणों के बंधन से सुरेंद्र को छुड़ा लिया। रात को ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की और रात को ही जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने सुबह दस बजे तक का समय मांगा था और सभी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। सुबह दस बजे फिर से लोगों ने जाम लगा दिया। साढ़े चार घंटे बाद जजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी ने ग्रामीणों व प्रशासन के बीच मध्यस्था की।

बैठक में सहमति बनने के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। परिजनों ने पुलिस टीम हत्या का मामला दर्ज करने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने तथा मुआवजा देने की मांग की थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला तो उन्होंने जाम खोल दिया।

कृष्ण राठी ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी, यदि इसमें पुलिस कर्मचारी दोषी मिले तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। सात दिन में सभी मांगें पूरी करने का कृष्ण राठी ने आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें