फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिना मान्यता संचालित किड्स प्ले स्कूल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मौलिक शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देशों के बाद जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की टीम ने भारत सिनेमा के पास संचालित एक किड्स प्ले स्कूल पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
जांच के दौरान स्कूल संचालक मान्यता से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। हैरानी की बात यह रही कि बिना मान्यता संचालित इस स्कूल में करीब 150 विद्यार्थी पढ़ाई करते मिले। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना मान्यता स्कूल संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से जिले में संचालित अन्य संदिग्ध स्कूलों की भी जांच जारी रहेगी। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने तथा कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग की सूची में बिना पंजीकरण चल रहे किड्स प्ले स्कूल, बिना मान्यता स्कूली विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले कोचिंग सेंटर तथा स्वीकृत मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें