फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावन के दूसरे सोमवार से पहले जयंती देवी मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
जयंती देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जींद। सावन माह के चलते जयंती देवी मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयंती देवी मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व सुख-शांति की कामना की। सावन के चलते मंदिर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया।मंदिर पुजारी ने बताया कि सावन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माह माना जाता है। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। मंदिर में आने वाले कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें