संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर सोमवार अल सुबह जुलाना स्टेशन के पास युवक लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को शवगृह में रखवा दिया।
जीआरपी को सोमवार अलसुबह सूचना मिली कि जुलाना स्टेशन के पास लगभग 26 वर्षीय युवक की लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। ट्रेन की चपेट में आने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मृतक की शिनाख्त होना बेहद मुश्किल है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।