संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना नागरिक अस्पताल से रेफर किए गए अज्ञात व्यक्ति की छह दिन बाद पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी नरवाना पीजीआई रोहतक पहुंची और शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
28 सितंबर को भगमा कपड़े पहने हुए लगभग 65 वर्षीय व्यक्ति रेलवे स्टेशन नरवाना से बीमारी के चलते नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए गया था, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जींद रेफर कर दिया था लेकिन वहां भी सुधार नहीं होने के चलते चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। जहां उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक भगमा कपड़े पहने हुए है और उसकी बाईं कलाई पर आरकेएम लिखा हुआ है। जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव का पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त में लगी हुई है।