फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Tue, 03 Oct 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कालवा हैचरी में मंगलवार को मजदूर ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मजदूर एक सप्ताह पहले महिला के साथ मजदूरी करने आया था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टर्माटम करवा नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


गांव बडियाडग किशनगंज बिहार निवासी मुनमुन (25) गांव कालवा हैचरी में मजदूरी करता था, जिसने मंगलवार सुबह अपने कमरे की कुंडी लगा पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा बना फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और दरवाजे को तोड़ कर फंदे से उतारा। मृतक के साथियों ने बताया कि मुनमुन एक सप्ताह पहले महिला के साथ मजदूरी करने हैचरी में आया था। महिला नहाने बाथरूम चली गई। इसी बीच मुनमुन ने कमरा बंद कर फंदे से लटक गया। महिला के शोर मचाए जाने पर उन्हें घटना के बारे में पता चला। यह खुलासा नहीं हो सका कि आखिर मुनमुन ने फांसी लगा जान क्यों दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव नागरिक अस्पताल मे रखवा दिया है। पिल्लूखेडा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिनके बुधवार शाम तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें