फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना जारी

विज्ञापन
11जेएनडी33: लघु सचिवालय परिसर में धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को भी जारी रहा। मास्टर बलजीत सिंह मांडी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नर नील गाय को मारने की अनुमति प्रदान करने के कदम को अखिल भारतीय किसान सभा राज्य कमेटी उचित नहीं मानती। आवारा पशुओं और जंगली जानवरों द्वारा फसलों का नुकसान जितनी बड़ी समस्या बनी हुई है। किसान सभा ने मांग की कि इसका स्थाई समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेसहारा गाय, सांड, बंदर, जंगली सूअर, नीलगाय व अन्य जानवर खड़ी फसलों, सब्जियों व बागबानी को भी बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा लोगों के लिए भी खतरा हैं। लेकिन इसके प्रभावकारी और स्थाई समाधान की दिशा में समग्र योजना बनाने के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। अब अचानक बिना सोचे समझे नीलगाय की हत्या की अनुमति देना पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुचित है। उन्होंने कहा कि किसान सभा राज्य कमेटी मांग करती है कि आवारा पशुओं और जंगली जानवरों को नियंत्रित करने के लिए सर्वसमावेशी योजना बनाई जाए। इसके तहत इनकी संख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी, पशु व्यापार से सख्ती हटाना, फसल सुरक्षा के कार्य को मनरेगा के कामों की सूची में डालना, फसल खराबे का मुआवजा आदि कदमों को लागू किया जाना शामिल हो। इस अवसर पर सतबीर खरल, शीशपाल गुलाडी, राजेश ढाकल, बलदेव सिंह, रामधारी सिंह, अलबेल सिंह, मनीराम, रामसिंह , मांगेराम, सुरजन, हवा सिंह, फतेह सिंह, चंद्रभान, महेंद्र सिंह, सतबीर फौजी, साधुराम, दिनेश, जसवंत, रत्न सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें