11जेएनडी61-पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर का आरोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : जांच पड़ताल करती पुलिस।
जींद। शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी को दो किलोग्राम गांजा पत्ती सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगलपुर हाल आबाद नरवाना निवासी अनिल उर्फ बॉम्बे के रूप में हुई है।
पटियाला चौक चौकी प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए रेलवे रोड पर श्री कृष्ण मंदिर के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक रेलवे फाटक के नजदीक खड़ा है, जिसके पास काफी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया। उसके हाथ में प्लास्टिक का कट्टा था, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सुवरत शर्मा की मौजूदगी में अनिल के कट्टे की तलाशी ली गई तो उसमें दो किलो नशीला पदार्थ गांजा पत्ती बरामद हुआ। इसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी को अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।