12जेएनडी05: सैनिक वाटिका में लगे शिविर में जांच करवाने पहुंचे बुजुर्ग। स्रोत: संगठन
जींद। गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में शनिवार को सैनिकों, पूर्व सैनिकों और आमजन के लिए निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया गया। मोहाली के एक निजी अस्पताल से पहुंची हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता शर्मा और उनकी टीम ने शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
कार्यक्रम के दौरान अगस्त माह में जन्मदिन वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सभा में पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी विसंगतियों, कल्याणकारी योजनाओं, सीएसडी कैंटीन, पूर्व सैनिक पॉलीक्लिनिक और सैनिक बोर्ड सहित विभिन्न समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा की गई।
फोटो कैप्शन