फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मलेरिया... डेंगू-मलेरिया के डंक पर नकेल कसने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडेला। क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम अभियान तेज कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित की गई। इसके बाद स्वास्थ्य टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर जांच, जागरूकता और फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बैठक में डॉ. सुनील कुमार ने एमपीएचडब्ल्यू, आशा कार्यकर्ताओं और फील्ड स्टाफ को रैपिड फीवर मास सर्वे के तहत प्रत्येक घर की जांच करने के निर्देश दिए। टीमों को कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, फ्रिज की ट्रे और पुराने टायरों में जमा पानी की जांच करने तथा उसे खाली करवाने के साथ टेमीफॉस दवा डालने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवाने और घर या आसपास तीन-चार दिन से अधिक पानी जमा न होने देने की अपील की। दिन में पूरी बाजू के कपड़े पहनने और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह भी दी गई। इस दौरान डॉ. मंजीत और डॉ. पारुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें