03जेएनडी15: बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए। स्रोत प्रशासन
- फोटो : स्वयं
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सीनियर सेकेंडरी की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
उपाध्यक्ष ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाठरथ में परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को कहा कि परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
इसके बाद बोर्ड उपाध्यक्ष सफीदों खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाट पहुंचे। यहां जांच के दौरान एक परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।
उपाध्यक्ष ने मौके पर ही उड़नदस्ते को बुलाकर परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधन की एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कमरे में सामूहिक नकल या लापरवाही पाई गई तो संबंधित पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बोर्ड ड्यूटी से भी वंचित कर दिया जाएगा। उपाध्यक्ष ने ढाठरथ और हाट जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया। बोर्ड प्रशासन ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार की पारदर्शिता और सख्ती बनाए रखी जाए।