08जेएनडी17: भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित मीटिंग में मौजूद विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर रजबहा रोड स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उचाना हलका सदस्य बनाने के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर वन पर आएगा। 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य उचाना को मिला है।
उन्होंने कहा कि आज जो कुछ वह हैं सब कार्यकर्ताओं की बदौलत हैं। विकसित उचाना का सपना वे पूरा करेंगे। सदस्यों के हिसाब से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज हर कोई भाजपा का सदस्य बनना चाहता है। इस अवसर पर डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, रामचंद्र अत्री, पूर्व पार्षद विनोद शर्मा, महेंद्र लोधर, देवेंद्र मंगलपुर, सतपाल अत्री व अन्य मौजूद रहे।
08जेएनडी17: भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित मीटिंग में मौजूद विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद