फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रहे व्यक्ति से दो युवकों ने छीने सात हजार रुपये, एक आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे व्यक्ति से बनखंडी महादेव मंदिर के पास दो युवकों ने सात हजार रुपये छीन कर फरार हो गए लिए। पैसा छीनकर भाग रहे युवकों में से एक को जीआरपी ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। जीआरपी ने दोनों युवकों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के जिला सुपौल हाल आबाद भूपेंद्र नगर के पिंटू कुमार ने जीआरपी थाने में दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल को वह पैसा जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। जब वह बनखंडी महादेव मंदिर के पास रेलवे लाइन पर पहुंचा तो उसके पास दो युवक आए और उससे सात हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया और उनका पीछा किया। इतने में पुलिस भी मौके पर आ गई और कुछ ही दूरी पर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। युवक की पहचान श्यामनगर निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। जबकि फरार की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। एसआई लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें