फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: नहर में नहाते हुए दो युवक डूबे; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश में जुटी टीमें

Tue, 26 Mar 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के अर्बन एस्टेट निवासी 26 वर्षीय चिराग होली-फाग खेलने के बाद साथियों के साथ शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि चिराग को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
नहर से शव निकलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर और सफीदों के अंटा से गुजर रही नहर में फाग मनाने के बाद नहाते समय दो युवक डूब गए। एक का शव मिल चुका है जबकि दूसरे का शव नहीं मिला है, दूसरे की तलाश है। जींद के अर्बन एस्टेट निवासी 26 वर्षीय चिराग होली-फाग खेलने के बाद साथियों के साथ शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि चिराग को तैरना नहीं आता था। सेक्टर सात-आठ के पास नहर पुल पर चिराग नहाने के लिए पानी में उतरा तो वह डूब गया। साथ नहा रहे दोस्तों ने चिराग को पानी के अंदर से निकाला और उसे अस्पताल में लेकर आए लेकिन तब तक चिराग की मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दूसरे मामले में गोहाना के गांव महमूदपुर का सावन सफीदों के डिडवाड़ा गांव में अपने दोस्तों के साथ फाग खेलने के लिए आया था। देर शाम तक फाग खेलने के बाद सभी दोस्त अंटा हेड के पास नहर में नहाने के लिए चले गए। नहर में नहाते समय सावन पानी के बहाव के साथ बह गया और इसमें डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगाें तथा परिवार के लोगों द्वारा सावन की नहर में तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें