फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रतिबंधित दवा की 20 हजार गोलियों के साथ दो युवक धरे

Mon, 03 Jun 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशास
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने रसीदां गांव के पास से दो युवकों को प्रतिबंधित दवा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के खनौरा निवासी हरदीप उर्फ दीप, पंजाब के संगरूर जिले के तोलेवाल निवासी सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि दवा कैथल के रहने वाले गौरव से लेकर आए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना के एएसआई हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम रसीदां गांव की तरफ गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि फतेहाबाद के खनौरा निवासी हरदीप उर्फ दीप, पंजाब के संगरूर जिले के तोलेवाल निवासी सोनू प्रतिबंधित दवा की सप्लाई करते हैं। वह कैथल निवासी गौरव से दवा लेकर आते हैं। दोनों कुछ समय के बाद बाइक पर सवार होकर आने वाले हैं। इस पर टीम ने रसीदां गांव के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगे, लेकिन उनको पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से प्रतिबंधित दवा के 400 पत्ते मिले। एक पत्ते में 50 गोलियां थीं। इस प्रकार उनके पास से 20 हजार गोलियां मिली हैं। प्रतिबंधित दवा के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह कैथल निवासी गौरव से लेकर आए हैं। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ा

02जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें