फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला

Mon, 23 Dec 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कीम नंबर-6 में आठ-दस युवकों ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। दोनोें को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद कर आठ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


भिवानी रोड के विकास नगर निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नगर परिषद में अनुबंध के आधार पर लगा हुआ है। वह 16 दिसंबर की शाम को फन फेयर में गया हुआ था। वहां पर कुछ युवक नृत्य कर रहे थे और लड़कियों की तरफ गलत इशारे कर रहे थे। इस पर उसने गार्डों को बुलाकर उनको बाहर निकलवा दिया। अगले दिन वह स्कीम नंबर-6 में एक रेहड़ी पर अपने दोस्त के साथ बर्गर खा रहा था तो भिवानी रोड निवासी दीपू उर्फ दीपक, योगेश, नीटू के अलावा सात-आठ युवक आए और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी एसआई प्रीति रानी ने बताया कि इस मामले में दीपू उर्फ दीपक, योगेश, नीटू को नामजद कर आठ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें