फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना सीआईए टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर खटकड़ गांव के पास से कार सवार दो युवकों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए टीम इंचार्ज मनीष सहारण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पिपलथा निवासी बंटी और गांव रसींदा निवासी रमेश उर्फ मेशा कार से दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर खटकड़ गांव के पास कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कहा कि वह हेरोइन दिल्ली से लेकर आए थे और नरवाना के आसपास इलाके में बेचना था। उन्होंने कहा कि रमेश के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें