फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सीआईए स्टाफ ने मंगलवार रात बिशंभर नगर में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, पांच हजार की नकदी और एलईडी बरामद की है। आरोपियों की पहचान शामलो कलां हाल आबाद रामनगर निवासी संदीप और आश्रम बस्ती निवासी रितिक उर्फ टिंकू के तौर पर हुई है। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि बिशंबर नगर में शामलो कलां हाल आबाद रामनगर निवासी संदीप और आश्रम बस्ती निवासी रितिक उर्फ टिंकू पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। संदीप अपने मकान पर सट्टा खिलवा रहा है। इस सूचना पर सीआईए की टीम ने बिशंबर नगर में छापेमारी कर दोनों को सट्टा खिलवाते काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एलईडी और पांच हजार की नकदी बरामद की। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शामलो कलां हाल आबाद रामनगर निवासी संदीप और आश्रम बस्ती निवासी रितिक उर्फ टिंकू के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें