फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना में 50 लाख की लागत से बनेंगे दो शौचालय

Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी19 : दुकानदारों से बातचीत करते हुए विधायक के शहरी प्रतिनिधि सतपाल अत्री। स्रोत: दुकानदा - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से दो शौचालय बनवाएं जाएगें। दुकानदारों की पुरानी मांग थी कि शौचालय का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को दुकानदार शौचालय बनवाने की मांग को लेकर डाकघर के पास एकत्रित हुए। वहां पर पर विधायक के प्रतिनिधि सतपाल अत्री पहुंचे। दुकानदारों के साथ नगर पालिका सचिव अशोक डांगी ने बातचीत की।
उन्होंने बताया कि एक शौचालय का काम उचाना कलां में पशु अस्पताल के पास लितानी रोड पर चल रहा है। बाजार के लोग जहां भी शौचालय बनवाने के लिए जगह तय करेंगे वहां शौचालय बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि लितानी रोड, रेलवे रोड, लाल चौक, डाकघर रोड पर कोई शौचालय नहीं है। यहां शहर के प्रमुख बाजार है। यहां आस-पास के गांवों से ग्रामीण, महिलाएं खरीदारी के लिए आती है।
विज्ञापन

सतपाल अत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द नगर पालिका जो दुकानदार बताएंगे उस जगह पर शौचालय बनवाने का काम करेंगी। शौचालय नहीं होने से विशेषकर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो शौचालय नगर पालिका बनाएगी वो महिलाओं, पुरुष के अलग-अलग शौचालय बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें