फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
05जेएनडी06-पुलिस गिरफ्त में हत्या के मामले में आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने हत्या के मामले में दो ओर आरोपी जुलाना निवासी रामनिवास उर्फ नवासा और हांसी के शाहपुर निवासी संजय उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया है। 20 सितंबर 2025 को थाना सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरहेड़ी गांव के एक मकान में आग लगी है।
विज्ञापन


सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग बुझाने के बाद वहां जांच की तो एक कमरे में व्यक्ति का अधजला शव बरामद मिला। उसकी पहचान राजकुमार के रूप में हुई थी।

पुलिस ने मृतक के बेटे हिमांशु के बयान दर्ज किए तो उसने बताया कि उनके पिता की हत्या करने के बाद आग लगाई गई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी राजेश उर्फ कोकन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब रामनिवास उर्फ नवासा और संजय उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें