फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के कारण हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ी बाइक और पास मंे खड़ा कैंटर। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सोमवार सुबह धुंध के चलते सफाखेड़ी गांव व पोली के पास हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद-पटियाला राष्ट्रीय मार्ग पर सफाखेड़ी गांव के पुल के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार बिधराना निवासी राज मिस्त्री नानू और मनदीप घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने 40 वर्षीय नानू को मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
नरवाना सदर थाना क्षेत्र के गांव बिधराना निवासी महेंद्र ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई नानू गांव के ही मनदीप के साथ उचाना कलां में चिनाई का काम करता था। 15 फरवरी की सुबह नानू और मनदीप बाइक पर सवार होकर उचाना कलां जा रहे थे। जब वे गांव सफाखेड़ी पुल पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार के चालक ने कार से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल नरवाना ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने नानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनदीप का उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी एचसी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुलाना में सोमवार सुबह गहरी धुंध के चलते जींद-रोहतक मार्ग पर पोली गांव के पास एक बाइक को सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे का कारण धुंध में दिखाई नहीं देना बताया जा रहा है।
गांव पोली निवासी 40 वर्षीय सतीश तथा 24 वर्षीय मनोज बाइक पर सवार होकर नहर की ओर से गांव की तरफ आ रहे थे। जब वह जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को पीजीआई रोहतक भिजवाया। घटना को अंजाम देकर कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सतीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतीश की मौत से बंद हुए घर के कपाट
मृतक सतीश की तीन बहने हैं। एक माह पहले सतीश की मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद घर में सतीश अकेला ही रह रहा था। मृतक सतीश पोली जलघर में ठेकदारी पर काम करता था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पोली गांव के पास कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर ग्रामीणों को सौंप दिया है।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
सुबह के समय गहराई धुंध, यातायात व्यवस्था प्रभावित
गत दिनों की तरह सोमवार को भी सुबह के समय धुंध गहराई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक धुंध का असर रहा। सुबह नौ बजे तक दृश्यता करीब पांच मीटर रही। हालांकि इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, दृश्यता भी बढ़ी। वहीं गहरी धुंध के चलते जिलेभर में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सड़कों पर वाहन रेंग कर चलते नजर आए। इसके चलते दो जगह हादसे भी हुए। जुलाना और नरवाना के पास सफाखेड़ी में हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहेंगे। 18 फरवरी से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें