फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद-चंडीगढ़ रूट पर दौड़ेंगी दो और नई बसें

Tue, 04 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी05 : सामान्य बस। संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
विज्ञापन
जींद। रोडवेज ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए जींद डिपो से चंडीगढ़ रूट पर वाया 152 डी मार्ग से दो नई बसें शुरू की हैं। यह बसों सुबह 07:20 बजे और दोपहर 03:50 बजे जींद से चंडीगढ़ जाएंगी। फिलहाल, इस रूट पर केवल एक एसी बस सुबह 06:40 बजे जींद बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए चलती है।
विज्ञापन

दरअसल, जींद से वाया 152डी मार्ग चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों का एक घंटे का समय बच जाता है। इस मार्ग से बस करीब तीन घंटे में चंडीगढ़ पहुंच जाती है जबकि अन्य रूट से चार घंटे से अधिक समय लगता है। फिलहाल जींद से चंडीगढ़ के लिए कुल 12 से अधिक बसें चलती हैं जिनमें पांच एसी बसें शामिल हैं।
एसी बस में 340 रोडवेज में 240 किराया
जींद से चंडीगढ़
एसी बसों में 340 रुपये लगता है। इसके अलावा, सामान्य रोडवेज बसों में लोगों को 240 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं, जींद डिपो में लगभग 170 बसें संचालित हैं जिनमें दस एसी बसें हैं।
विज्ञापन

जींद डिपो से चलती हैं 11 बसें
फिलहाल, जींद डिपो से चंडीगढ़ के लिए 11 रोडवेड बसें चलती हैं। इनमें चार एसी बसें व सात सामान्य बसें हैं। जींद से चंडीगढ़ के लिए सबसे पहली बस सुबह 04:20 पर चलती है। वहीं आखरी बस दोपहर 03:50 पर चलती है। इसके अलावा, सुबह 09:20 पर जींद से रोडवेज की एसी बस चंडीगढ़ के लिए चलती है।
वर्जन
यात्रियों को आरामदायक और बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए वाया 152 डी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले केवल एक एसी बस वाया 152 डी के रास्ते चल रही थी। रोडवेज कर्मचारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।-सुनील पूनिया, डीआइ, बस स्टैंड जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें