फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमला करने के दो आरोपी और गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पराली बेचने के लिए राजस्थान जा रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर जातिसूचक गालियां देने के मामले में पुलिस ने कहसून निवासी अंकुर और संदीप उर्फ कालिया को काबू किया है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है। पुलिस ने इससे पहले कहसून निवासी सोनू तथा प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


कहसून निवासी अजय ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मजदूरी का काम करता है। 21 नवंबर को रात को गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली बेचने के लिए वह और महेंद्र उर्फ गोलू राजस्थान के लिए चले थे। वे गांव से निकलकर रजबाहा पर पहुंचे तो आगे सड़क पर झाड़ियां पड़ी हुई थी। जब महेंद्र ट्रैक्टर से उतर कर झाड़ियों को हटाने लगा तो तभी संदीप, प्रदीप, अंकुर और सोनू सहित एक अन्य युवक मौके पर आए। वह उसको जाति सूचक गालियां देने लगे। संदीप व प्रदीप ट्रैक्टर पर चढ़ गए। अंकुर व सोनू ने डंडों से हमला कर दिया। वह डर के मारे ट्रैक्टर को भगा ले गया। इस झगड़े में उन्होंने फोन भी तोड़ दिया। जांच अधिकारी डीएसपी नवीन संधु ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच करते हुए अंकुर व संदीप उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें