फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकारी विभागों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
06जेएनडी11: मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए बिजली निगम कर्मचारी।
विज्ञापन
जींद। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को सरकारी विभागों के निजीकरण के रोष स्वरूप बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पहले सब यूनिट प्रधान संदीप लाठर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सब यूनिट सचिव सोनू ने किया।
विज्ञापन

सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा ने बताया कि चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश के कर्मियों के निजीकरण को लेकर हरियाणा के अधिकारी और कर्मचारी ने मिलकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 हजार करोड़ की संपत्ति को लूट के भाव में 850 करोड़ में अपने चेहते पूंजीपतियों को बेच दिया गया है।
इतने फायदे वाले विभाग को बेच कर सरकार केवल यही साबित करना चाहती है कि हमने केवल अपने चेहते पूंजीपतियों की जरूरत है। इससे कितना रोजगार का नुकसान है, इससे बिजली महंगी होगी और सस्ती सब्सिडी पर मिलने वाली बिजली बंद होगी। बिजली के दाम बहुत ज्यादा बढ़ेंगे। जब तक तमाम विभागों का निजीकरण बंद नही होता, कर्मचारी लगातार आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर यूनिट सचिव संदीप गिल, उपप्रधान विक्रम, रामनिवास, नसीब, मनजीत, लोकेश, पवन, राकेश मौजूद थे।

06जेएनडी11: मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए बिजली निगम कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें