फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खरकरामजी गांव में 20 जून को ठेका के बाहर शराब ठेकेदार की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुढ़ा खेड़ा निवासी तकदीर और वार्ड-11 जुलाना निवासी अजय के तौर पर हुई है। इस मामले में फरार चल रहे मालवी निवासी रामपाल उर्फ बाबा, रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड और पटियाला चौक निवासी रोहित उर्फ राणा की सूचना देने वालों को पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। हालांकि सफीदों के साहनपुर निवासी कमल उर्फ कमली और खरकरामजी निवासी सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


20 जून शाम को 27 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बिंद्र अपने गांव खरकरामजी के शराब ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बिंद्र को पेट, सीने पर चार-पांच गोलियां लगी थी। उसको तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।



सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी मालवी निवासी रामपाल उर्फ बाबा, रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड और पटियाला चौक निवासी रोहित उर्फ राणा की सूचना देने वालों को पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने फरार चल रहे तीन बदमाशों पर भी इनाम रखा है।

-कुलदीप सिंह, एसपी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें