फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना से गोहाना रोड पर गन प्वाइंट पर दो बदमाशों ने छिनी कार, माइनर में पलटने पर कार को छोड़ हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना के गोहाना रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक युवक से कार छीनकर फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर कार माइनर में पलट गई जहां पर बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कथूरा निवासी राकेश अपनी डिजायर कार में जुलाना से गोहाना जा रहा था जब वह गोहाना रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर राकेश की कार को छीन लिया। एक बदमाश मोटरसाइकिल पर तो दूसरा बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए लेकिन गांव लिजवाना के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और कार माइनर में जा गिरी। जिसके बाद बदमाश कार को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई अता पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कथूरा निवासी राकेश गाड़ी ठीक करवाने के लिए जुलाना आया हुआ था। जब वह गाड़ी को ठीक करवाकर वापस अपने गांव जा रहा था तो गांव लिजवाना कलां के पास दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उसकी कार छीन ली थी, लेकिन कार का संतुलन बिगड़ने पर कार माइनर में गिरने से बदमाश कार को छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-समरजीत, थाना प्रभारी, जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें