फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल की चेन को सोने की बताकर ऐंठे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दो लोगों ने पीतल की चेन को सोने की बताकर दो लाख रुपये में बेच दिया। तीन दिन बाद जब खरीदार चेन के बदले आभूषण बनवाने गया तो उसे सच्चाई का पता चला। इसके बाद शहर थाना पुलिस को शिकायत दी र्गई। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के थुराना निवासी कपूर सिंह ने बताया कि वह लगभग एक माह पहले हांसी बस अड्डे पर था। वहां पर दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने कहा कि उनका बेटा बीमार है। वह शहर में किसी को जानते नहीं बेटे के इलाज के लिए रुपये की जरूरत है। इसलिए उनकी सोने की चेन को किसी सुनार के पास बिकवा दो। इस पर कपूर सिंह ने कहा कि उनको भी सोने के जेवरात बनवाने हैं। यह चेन वह खुद ही खरीद लेगा। इसके बाद चेन का एक टुकड़ा किसी स्वर्णकार को दिखाया तो उन्होंने उसे सोने की बताया। बाद में उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए और उससे चेन ले ली। जिसका वजन लगभग पांच तोले था। वह उसको घर लेकर आया इसके तीन दिन बाद जब दोबारा स्वर्णकार के पास चेन के बदले जेवरात बनवाने गया तो पता चला की चेन पीतल की है। जांच अधिकारी एएसआई नीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें