फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में दो घरों के बुझ गए चिराग

विज्ञापन
-फोटो 87 : नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह सवा दो बजे हुए भीषण हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। यह हादसा न केवल दो जिंदगियां ले गया बल्कि घरों की पूरी दुनिया उजाड़ गया।
हादसे में राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले ट्रॉला चालक गुरप्रीत और पंजाब के भटिंडा के निवासी क्लीनर लवप्रीत की मौत हो गई। दोनों के शवों का शनिवार को शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। शवों को लेने के लिए दोनों के परिवार आए हुए थे।
विज्ञापन


पंजाब के भटिंडा के रहने वाले लवप्रीत की मौत के बाद उनके घर में बूढ़ी मां अकेली रह गई। परिवार में कोई नहीं है। लवप्रीत ही कमाकर घर का गुजर-बसर करता था। लवप्रीत महज एक साल पहले ही काम पर लगा था। मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वह दिन-रात मेहनत करता था लेकिन शुक्रवार की सुबह जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, मां की दुनिया ही उजड़ गई।
बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लवप्रीत के पड़ोस से कुछ लोग और रिश्तेदार आए हुए थे। सभी की आंखें नम थी और उनकी जुबां पर केवल एक ही शब्द था कि वह लवप्रीत की मां कैसे रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले गुरप्रीत भी अपने परिवार की उम्मीदों का आधार थे। मां-बाप और दो बहनों की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उन्होंने अभी जिंदगी को ठीक से जीना भी शुरू नहीं किया था कि अचानक हादसे में मौत हो गई। घर में जैसे ही खबर पहुंची चीख-पुकार मच गई। दोनों युवक अविवाहित थे। एक हादसे ने दो माताओं की गोद सूनी कर दी और पीछे छोड़ गए दर्द, जो शायद कभी नहीं भरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें