उचाना। उचाना थाना क्षेत्र से दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पहले मामले में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा पांच मई को सुबह 8 बजे जींद के एक कॉलेज जाने के लिए घर से छात्रा निकली थी। छात्रा ने आखिरी बार परिवार को बताया था कि वह कॉलेज पहुंचने वाली है, लेकिन जब रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्य चिंतित हो गए। परिवार के सदस्यों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां छात्रा की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
वहीं दूसरा मामले में एक गांव की 24 वर्षीय युवती घर से गांव में बनी लाइब्रेरी जाने के लिए बोलकर निकली थी, लेकिन जब दोपहर खाने के समय लडक़ी घर नहीं आई तो घर वालों को शक हुआ और उसे लाइब्रेरी में जाकर देखा तो युवती वहां नहीं मिली। जब घर वालों ने युवती के नंबर पर फोन किया, तो युवती का फोन बंद आया। इसके बाद घर वालों ने उचाना थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अब परिवार ने थाना उचाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा के जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।