फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रात में टहल रहे दो दोस्तों पर कार सवार युवकों ने किया हमला

Fri, 19 Jul 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराये गेट पर रात में टहल रहे दो युवकों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामराये गेट निवासी जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात को अपने दोस्त राहुल के साथ रामराये गेट के पास टहल रहा था। इसी दौरान सैनी मोहल्ला निवासी सागर व उसके साथी गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों को चोट आई। मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने जतिन की शिकायत पर सागर, सांरग, नुकल, हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें